Jharkhand: झारखंड के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, शिक्षक ने दो साथियों की गोली मारकर हत्या की
गोड्डा/रांची.
झारखंड के गोड्डा जिले के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने कथित तौर पर अपने दो सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर पोरैयाहाट इलाके में अपग्रेडेड हाईस्कूल में सुबह करीब 11 बजे स्कूल समय के दौरान हुई। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बताया कि स्कूल के एक कमरे में एक महिला समेत दो शिक्षकों के शव खून से लथपथ पाए गए, जबकि आरोपी शिक्षक भी गंभीर रूप से घायल पाया गया।
#Jharkhand#teacher shot dead#two colleagues#shocking incident#
Source : Agency

पाठको की राय