Sunday, October 25th, 2026

झारखंड-रांची से जमीन दलाली का आरोपी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की कार्रवाई

रांची.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले की जांच के दौरान जमीन दलाली के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि झारखंड में एजेंसी के जोनल कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ के बाद कमलेश सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ईडी ने कमलेश को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया।

पिछले महीने ईडी ने कथित तौर पर कमलेश से जुड़े कांके रोड स्थित एक घर पर छापेमारी के बाद एक करोड़ रुपये नकद और 100 गोलियां जब्त की थीं। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक अनुराग गुप्ता को झारखंड के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1990 बैच के अधिकारी गुप्ता अजय कुमार सिंह (1989 बैच) की जगह लेंगे। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक डीजीपी अनुराग कुमार गुप्ता फिलहाल अपराध अनुसंधान विभाग (अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड) में पदस्थापित हैं। पदभार संभालने के बाद गुप्ता ने कहा, उनका प्रयास यह सुनिश्चित करना होगा कि पुलिस विशेषरूप से महिलाओं की जरूरतों के प्रति संवेदनशील रहे।

 

#Jharkhand-Ranchi#money laundering#land brokerage arrested

Source : Agency

पाठको की राय