Saturday, October 24th, 2026

झारखंड: माओवादियों का तांडव, जेसीबी समेत 8 गाड़ियों को फूंका

लातेहार
लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसकरचा पुलिस पिकेट के निकट स्थित रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइडिंग में माओवादियों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। माओवादियों ने इस दौरान साइडिंग में खड़े जेसीबी, पोकलेन ,टैंकर, ट्रक समेत आठ वाहनों में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लेवी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है। माओवादियों ने घटना के बाद परचा फेंक कर घटना की जिम्मेदारी भी ली है।

 

 

#Jharkhand

Source : Agency

पाठको की राय