झारखंड-जमशेदपुर में नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल वैन चालक ने की दिल दहलाने वाली वारदात
जमशेदपुर.
खंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्कूल वैन चालक को नर्सरी की छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की उम्र 30 सल बताई जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शुक्रवार को शहर के मानगो इलाके में हुई। पुलिस अधीक्षक (शहर और ग्रामीण) रिशव गार्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीड़िता की मां ने एफआईआर दर्ज कराई।
इसके तीन घंटे के अंदर एक विशेष पुलिस टीम ने मानगो पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दाईगुट्टू निवासी आरोपी जयश्री तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि साढ़े तीन साल की पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया और आरोपी चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। स्कूल से घर वापस आने के बाद नाबालिग पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की और बताया कि कैसे उसके स्कूल चालक ने यह जघन्य अपराध किया।
एसपी ने बताया कि कल सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने एक विशेष पुलिस टीम गठित की और उन्हें पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराधी को पकड़ने का निर्देश दिया। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी को पीड़िता के घर भेजा गया, जिसके बाद चालक को पकड़ लिया गया। एसपी ने बताया कि स्कूल वैन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है। हमने पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का आश्वासन दिया है।
#Jharkhand-Jamshedpur#nursery student raped#school van driver

पाठको की राय