Wednesday, April 22nd, 2026

झारखंड में शीतलहर का कहर, कड़ाके की ठंड के चलते KG से 12वीं तक के स्कूल बंद

रांची

पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही सर्द हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहरी की चेतावनी को देखते हुए रांची में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल को बंद रखने का निर्देश जारी हो गया है।

31 दिसंबर तक रांची के सभी स्कूल बंद
सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से लेकर 12वीं कक्षा तक 27 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक छुट्टियां पड़ गई हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड और शीतलहरी से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। खासतौर पर छोटे बच्चों और किशोरों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है और लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रशासन का कहना है कि अगर इस अवधि में किसी विद्यालय में पहले से निर्धारित परीक्षाएं हैं, तो स्कूल प्रबंधन अपने विवेक से उनका संचालन कर सकता है।

आने वाले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है
बता दें कि उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड में ठंड बढ़ गयी है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय घना कोहरा और धुंध देखी जा रही है, जबकि दिन में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27–28 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है।

 

 

#Jharkhand#cold wave

Source : Agency

आपकी राय

9 + 13 =

पाठको की राय