Wednesday, October 21st, 2026

झारखंड: 6909 छात्रों को 8.48 करोड़ का अनुदान, पुलिस शिक्षा कोष की बैठक में ऐलान

रांची
झारखंड पुलिस शिक्षा कोष की बैठक में 6909 छात्रों को पढ़ाई के लिए अनुदान देने का ऐलान किया गया है। यह राशि 6000 से लेकर 25 हजार तक की होगी। यह मदद सिर्फ पुलिसवालों के बच्चों को ही दी जाती है। इसकी सूची पुलिस ने जारी कर दी है, जो झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर है। कुल राशि 8.48 करोड़ रुपये है। यह राशि जिन पुलिसवालों ने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए मांगा था, उनके खाते में चली जाएगी। इसके लिए तीन महीने से प्रक्रिया अपनाई जा रही थी, जिसे पूरा किया गया। इसमें 10वीं से लेकर बीटेक, मेडिकल आदि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र शामिल हैं।

इसमें 349 छात्रों के आवेदन को रद्द किया गया है, जिनके आवेदन रद्द किए गए हैं, उसमें स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे कुछ छात्र शामिल हैं तो कुछ का आवेदन गलत पाया गया। इसके साथ ही अंचलाधिकारी कार्यालय से परिवार प्रमाणित प्रमाण पत्र भी कई लोगों ने जमा नहीं किया था, जिसके चलते उनके आवेदन रद्द किए गए।

झारखंड पुलिस शिक्षा और परोपकार कोष से सहायता राशि की स्वीकृति के लिए बोर्ड की बैठक एक सितंबर को झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गयी थी, जिसके बाद फैसला किया गया। इस बैठक में डीजीपी अजय कुमार सिंह ने अध्यक्षता की थी, जबकि एडीजी मुख्यालय, एडीजी अभियान, आईजी प्रोविजन, डीआईजी कार्मिक, डीआईजी सीआईडी, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी शामिल हुए थे।

इधर, राज्य के हर जिले के एसएसपी, एसपी व हजारीबाग स्थित झारखंड पुलिस एकेडमी, सभी ट्रेनिंग सेंटर, सीआईडी, विशेष शाखा व अन्नू के पुलिस विभाग के प्रमुख को पुलिस उपमहानिरीक्षक बजट ने पत्र भेजकर कहा कि झारखंड पुलिस की वेबसाइट से जिनका नाम स्वीकृत किया गया है, उनकी सूची लेकर उन्हें राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी करें।

 

#Jharkhand Police Education Fund

Source : Agency

पाठको की राय