Saturday, October 24th, 2026

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गिरिडीह रेड क्रॉस भवन का किया शिलान्यास

गिरिडीह
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक रक्त अधिकोष भवन का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर राज्यपाल गंगवार ने गिरिडीह रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना करते हुए शीघ्र ब्लड बैंक भवन का निर्माण करने की उम्मीद जताई जिससे इसका लाभ जरूरतमंदों को मिल सके। इसके पूर्व महामहिमश्री गंगवार का स्वागत अध्यक्ष सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गुलदस्ता देकर एवं अरविंद कुमार ने शॉल ओढ़ाकर किया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव विवेश जालान ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार ने किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, उप चेयरमेन चरणजीत सिंह सलूजा, उपसचिव निकिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, मदन लाल विश्वकर्मा, डॉ एस के डोकानिया, डॉ विकास लाल, प्रमोद कुमार, राकेश मोदी,समेत रेड क्रॉस के कई सदस्य उपस्थित थे।

 

 

#Jharkhand Governor Santosh Kumar Gangwar

Source : Agency

पाठको की राय