Friday, October 23rd, 2026

13 मई से स्कूलों को कक्षाएं फिर से शुरू करने की झारखंड सरकार ने दी अनुमति

रांची.
झारखंड सरकार ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर सभी स्कूलों को 13 मई से कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। एक अधिकारी ने जानकारी दी। राज्य भर में भीषण गर्मी के मद्देनजर 29 अप्रैल से आठवीं तक की कक्षाओं को निलंबित कर दिया गया था। स्कूलों को नौवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह सात बजे से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक कक्षाओं की अनुमति दी गई थी जिसमें प्रार्थना सभा, खेल और अन्य गतिविधियों की मनाही थी।

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मौसम में बदलाव को देखते हुए, सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त तथा सभी निजी स्कूलों में किंडरगार्टन से ऊपर की कक्षाएं 13 मई से स्कूलों के निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले दो दिनों से बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो रही है, जिससे लू से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने कहा कि झारखंड के कई हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

 

#Jharkhand government

Source : Agency

पाठको की राय