Friday, October 23rd, 2026

Jharkhand: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनके भाई को ईडी का समन, चार और पांच अप्रैल को पेशी

रांची.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड कांग्रेस के विधायक अंबा प्रसाद को चार अप्रैल और उनके भाई अंकित साव को पांच अप्रैल को तलब किया है। बता दें कि ईडी ने 12 मार्च को अंबा प्रसाद के परिसरों में छापेमारी की थी। उनपर अवैध रेत खनन, जमीनों पर कब्जा और जबरन वसूली करने का आरोप है।
प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड की विधायक अंबा प्रसाद उनके पिता और पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के खिलाफ छापेमारी को लेकर जानकारी दी है।

ईडी ने बताया कि छापेमारी में करीब 35 लाख रुपये की अवैध नकदी और दस्तावेज जब्त किये गए हैं। यह मामला झारखंड पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत साव, उनके परिवार के सदस्यों और उनके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज की गई 15 प्राथमिकियों से उपजा है। हालांकि ईडी ने यह साफ नहीं किया है कि नकदी और दस्तावेज कहां से जब्त किए गए।

पूर्व सीएम के प्रेस सलाहकार को दोबारा किया तलब
ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी प्रीति कुमार और डीएसपी प्रमोद मिश्रा को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, प्रसाद को 18 मार्च को, मिश्रा को 19 मार्च को और कुमार को 20 मार्च को संघीय एजेंसी के रांची कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। उनके बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रसाद उर्फ पिंटू इसी मामले में पूछताछ के लिए 9 और 10 फरवरी को ईडी के सामने पेश हुए थे।

 

#ED summons

Source : Agency

पाठको की राय