Sunday, October 25th, 2026

झारखंड के सीएम सोरेन ने 1,500 शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, युवाओं का हुनर निखारकर से रहे रोजगार

रांची.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य के युवाओं के कौशल विकास पर सरकार का विशेष जोर है। यहां विभिन्न माध्यम से युवाओं के हुनर को निखारने के साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। आज यहां के हुनरमंद युवा देश के साथ विदेशों में भी अपने कार्यों से सबका दिल जीत रहे हैं।
सोरेन ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,500 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आपके ऊपर बच्चों के भविष्य निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे। सीएम ने नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के संकल्प को दोहराया। कहा, जो युवा स्वरोजगार करना चाहते हैं, उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है। यह कोई पहला मौका नहीं जब यहां के युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण कर रहे हैं। अब तक हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं और यह सिलसिला जारी है। वहीं, निजी संस्थानों में 60 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दिलाई गई है।

 

#Jharkhand#CM Soren#teachers appointment

Source : Agency

पाठको की राय