झारखंड: सीएम चंपई सोरेन ने 74 करोड़ की राशि ट्रांसफर की; आवास योजना के 24,827 लाभार्थियों को चेहरे खिले
रांची.
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अबुआ आवास योजना के 74.48 करोड़ रुपये लाभाथियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। उन्होंने कोल्हान क्षेत्र के 24,827 लाभार्थियों के खाते में पैसे हस्तांतरित किए। लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए। शुक्रवार को सीएम सोरेन ने जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए, उसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 8,138 परिवार हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिले के 10,252 और सरायकेला-खरसावां जिले के 6,437 परिवार शामिल हैं।
सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कोल्हान क्षेत्र से अबुआ आवास योजना के लिए 2,92,624 आवेदन मिले। 1,05,810 लाभार्थी पूर्वी सिंहभूम जिले से जबकि 1,03,319 (पश्चिम सिंहभूम जिले) और 83,495 परिवार (सरायकेला-खरसावां जिले) से हैं। लाभार्थियों से मुखातिब मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, उनकी सरकार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के अधूरे कार्यों को पूरा करेगी। समारोह में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस विधायक) ने भाजपा पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के आरोप लगाए। गुप्ता ने दावा किया, भाजपा ने हमेशा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रयास करने के अलावा जाति और पंथ के आधार पर समाज को विभाजित करने की कोशिश की।
लाभार्थियों को चार किश्तों में कुल 2 लाख रुपये मिलेंगे
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने बेघरों के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत लाभ से वंचित लोगों को घर उपलब्ध कराने के लिए 15 नवंबर को अबुआ आवास योजना शुरू की थी। योजना के तहत लाभार्थियों को तीन कमरे का मकान बनाने के लिए चार किश्तों में कुल 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस योजना में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत या किसी अन्य समर्पित स्रोतों के अभिसरण के माध्यम से शौचालय बनाने के लिए सहायता का भी प्रावधान है।
#housing beneficiaries#24#827 lit up#CM Champai Soren#transferred 74 crore

पाठको की राय