Thursday, October 22nd, 2026

Jharkhand: CM चंपई ने किया छऊ डांस एकेडमी की स्थापना का एलान, 220 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी

सरायकेला-खरसावां/रांची.

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने प्रसिद्ध मार्शल डांस फॉर्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य में एक छऊ डांस एकेडमी स्थापित करने की घोषणा की है। सीएम सोरेन ने अपने गृह जिले में 334 करोड़ रुपये से अधिक की 220 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि छऊ नृत्य सरायकेला-खरसावां जिले की पारंपरिक और ऐतिहासिक पहचान है।
सीएम सोरेन ने कहा, "इस क्षेत्र में डांस को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही यहां एक छऊ डांस एकेडमी स्थापित की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार झारखंड को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां सभी को बिना किसी भेदभाव के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार का उद्देश्य सम्मान के साथ उचित अधिकार प्रदान करना, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाएं सुनिश्चित करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।" सीएम सोरेन ने अफसोस जताते हुए कहा कि राज्य में कोयला, लोहा, तांबा, सोना और यूरेनियम जैसे खनिजों के भंडर होने के बावजूद आदिवासी इसके लाभ से वंचित हैं।

सीएम ने किया परियोजनाओं का उद्घाटन
सीएम ने 220 परियोजनाओं में से 16 का उद्घाटन किया और 334.12 करोड़ रुपये की 204 परियोजनाओं की नींव रखी। इसमें खरखाई नदी के ऊपर मरीन ड्राइव भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मरीन ड्राइव को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि लोग इस क्षेत्र की संस्कृति और कला के साथ-साथ इसके इतिहास से भी अवगत हो सकें।

 

#CM Champai#inauguration of 220 development projects#establishment of Chhau Dance Academy

Source : Agency

पाठको की राय