झाबुआ SP के CM शिवराज ने कलेक्टर मिश्रा को भी हटाया
भोपाल
सोमवार को झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी को हटाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा को भी जनता से मिली शिकायतों के बाद तत्काल हटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल रतलाम और झाबुआ के पेटलावद दौरे पर थे। इस दौरान उन्हें झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के व्यवहार और काम न करने और आमजन से मुलाकात न करने की शिकायतें जनता से मिली थी। मुख्यमंत्री ने इन शिकायतों को लेकर अपने स्तर पर तफ्तीश कराई और शिकायतों की पुष्टि होने के बाद उन्होंने झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा को तत्काल हटाने के आदेश दिए।
सीएम शिवराज के तेवर से अफसरों में खलबली
पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को हटाकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को आमजन के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया है। सीएम ने साफ कर दिया है कि जो मैदानी अमला आमजनता के प्रति अपनी जवाबदेही को पूरा नहीं करेगा। जनसंवाद नहीं करेगा। अपने व्यवहार को नहीं सुधारेगा उन्हें इसी तरह बदला जाएगा। अगले विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह रुख साफ संकेत दे रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आमजनता के बीच सरकार की छवि जनहितैषी बनाना चाहते है। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद उन अफसरों में खलबली मच गई है जो आमजनता को मेल-मुलाकात के लिए समय नहीं देते है या जनता पर अपना अफसरी रौब दिखाना चाहते है।
रजनी सिंह नई कलेक्टर, एसपी के आदेश शाम तक
सोमेश मिश्रा के स्थान पर सरकार ने रजनी सिंह को झाबुआ का नया कलेक्टर बनाया गया है। वे अपर आयुक्त राजस्व इंदौर के पद पर पदस्थ थीं। वहीं सोमेश मिश्रा को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक शाम तक झाबुआ में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना कर दी जाएगी।

पाठको की राय