Wednesday, October 21st, 2026

Jet Airways 2.0: सुरक्षा क्लीयरेंस के बाद जेट एयरवेज का रास्ता साफ

नई दिल्ली
साल 2019 में दिवालिया होने के बाद अब एक बार फिर विमानन कंपनी जेट एयरवेज अपने नए मालिक के साथ उड़ान सेवाएं देने के लिए तैयार है। गृह मंत्रालय से सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद उम्मीद है कि अगले महीने कंपनी अपनी सेवाएं शुरू कर देगी।

प्रभु भक्ति से दुखों से मिलता है छुटकारा
जेट एयरवेज के विमान एक बार फिर उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है और योजना के अनुसार, अगले महीने एयरलाइन अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर देगी। गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि एयरलाइन को बीते सप्ताह सुरक्षा क्लीयरेंस दे दिया गया है, ऐसे में अब कंपनी फिर से सेवाएं शुरू कर सकती है।

तीन साल बाद भरेंगे उड़ान
गौरतलब है कि बीती पांच मई को जेट एयरवेज ने हैदराबाद से दिल्ली के लिए परीक्षण उड़ान भरी थी। यहां बता दें कि ये उड़ान पूरे तीन साल बाद भरी गई थी, क्योंकि 2019 में कंपनी दिवालिया होने के चलते सेवाएं बंद कर दी गईं थीं। आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, वर्तमान में जेट एयरवेज का प्रमोटर जालान-कोलरॉक संघ है। पहले इसके मालिक नरेश गोयल थे। जेट एयरवेज के विमान ने 17 अप्रैल 2019 को अपनी अंतिम उड़ान भरी थी।

जालान-कालरॉक के नेतृत्व में तैयारी
बता दें कि मुरारी लाल जालान और कालरॉक कंसोर्टियम ने जून 2021 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की निगरानी में हुई दिवाला और समाधान प्रक्रिया में जेट एयरवेज की बोली जीती थी। अब जबकि इसे सुरक्षा मंजूरी दे दी गई है, तो नए मालिक के साथ कंपनी की सेवाएं फिर से शुरू होने जा रही हैं। यानी अगले महीने से यात्री इस एयरलाइन के विमानों में यात्रा कर सकते हैं।

 

#Jet Airways 2.0

Source : Agency

पाठको की राय