Monday, October 19th, 2026

जेसिका पेगुला आसान जीत के साथ डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल में

कैनकन (मेक्सिको).
जेसिका पेगुला ने अमेरिकी ओपन की विजेता कोको गॉफ को आसानी से हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अमेरिका की पेगुला ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और हमवतन गॉफ को 6-2, 6-1 से पराजित किया। उन्होंने पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। यह 2002 के बाद पहला अवसर है जबकि अमेरिका की दो खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने थी। पेगुला फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका और नंबर दो खिलाड़ी इगा स्वियातेक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से भिड़गी। बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो पाया था। बारिश के कारण जब मैच रोका गया तब स्वियातेक पहले सेट में 2-1 से आगे चल रही थी।

 

#Jessica Pegula

Source : Agency

पाठको की राय