Friday, October 23rd, 2026

JDU नेता के पोता की दिन दहाड़े हत्या, चेन लूट के दौरान मारी गोली

सारण
बिहार के सारण जिले में एक जदयू नेता के पोते की लूट के दौरान हत्या कर दी गई। बेखौफ अपराधियों ने चेन छीनने के दौरान युवक को गोली गोली मार दी। मृतक की पहचान जदयू नेता और पूर्व जिला पार्षद बैजनाथ प्रसाद विकल के पोता दीपक कुमार के रूप में की गई है।  दीपक पटना से लौटकर घर आया था।  गांव में उसकी हत्या कर दी गई।  घटना गरखा के रामपुर बथानी गांव की है।  लूट के दौरान हुई हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

जानकारी मिली है कि दीपक पटना में रहकर पढ़ाई करता था।  त्यौहार को लेकर वह बहन के साथ अपने बाइक से घर आ रहा था।  गरखा के रामपुर बथानी गांव में  स्कार्पियो सवार अपराधियों ने उसे ओवरटेक किया और दीपक के गले में मौजूद सोने का चेन लूटने लगे। दीपक ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी और घटनास्थल से फरार हो गए। मौके पर ही दीपक की मौत हो गई।  खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण  जमा हो गए और हंगामा करने लगे।  ग्रामीण परमात्मा सिंह ने बताया कि दीपक की हत्या की गई है और मामले को डाइवर्ट करने के लिए उसे लूट का रूप दिया गया है।  घटना से मृतक के परिजनों का बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है।  गरखा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

#JDU leader

Source : Agency

पाठको की राय