Saturday, October 24th, 2026

जमुई में CM नीतीश की गाड़ी पर JDU नेता ने फेंका माला, आनन-फानन में हुई कार्रवाई, लिए गए हिरासत में

जमुई
बिहार के सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर निकले CM नीतीश कुमार की गाड़ी पर जदयू नेता ने माला फेंक दिया। सुरक्षा व्यवस्था में हुई इस चूक पर जमुई जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में जदयू नेता पर कार्रवाई की गई। उन्हें हिरासत में लिया गया। मामला उस समय का है जब सीएम जमुई पहुंचे ही थे कि उनका स्वागत करने कतारबद्ध हुए जदयू नेता ने ये हरकत कर दी।

  • जदयू नेता ने सीएम की गाड़ी पर फेंका माला
  • पुलिस देखती रह गई और जदयू नेता ने मुख्यमंत्री की गाड़ी पर माला फेंक दिया।
  • बाद में पुलिस ने जदयू नेता को हिरासत में ले लिया।
  • मामला सिकंदरा चौक का
  • सूखे का जायजा लेने मुख्यमंत्री जा रहे थे अलीगंज
  • माला फेंकने वाले जदयू नेता अनुज कुमार सिंह फिलहाल खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं।
  • इसके पहले वे सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 

#JDU leader

Source : Agency

पाठको की राय