Thursday, October 22nd, 2026

गया में जदयू नेता को भूना, आरा में मॉर्निंग वाक पर निकले शख्स को मारी गोली


 गया

बिहार के गया से बड़ी खबर है। जिले में एक जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाहोरा बिगहा गांव की है। मृतक की पहचान सुनाल सिंह के रूप मे हुई है। सुनील सिंह गया जिला जेडीयू के उपाध्यक्ष थे। शुक्रवार की रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना से इलाके में आक्रोश देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हत्या संपत्ति विवाद को लेकर की गयी है। शुक्रवार देर रात जदयू नेता सुनील सिंह पर अंधाधुंध फारयिंग की गई। उन्हें  6 गोलियां लग गई। मौके पर हीं उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह एक समारोह से लौटकर घर आए थे।  
 

अपराधियों ने जदयू नेता को घर से खींचकर  गोली मारी। सुनील सिंह अपने घर में प्रवेश कर गए थे। उसी समय उनपर हमला कर दिया गया।  अपराधियों ने जिला उपाध्यक्ष को घर से निकाल कर करीब छह दर्जन गोली चलाई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही है।

देर रात जदयू नेता सुनील सिंह पर अंधाधुंध फारयिंग की गई। उन्हें  6 गोलियां लग गई। मौके पर हीं उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह एक समारोह से लौटकर घर आए थे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय