Tuesday, October 20th, 2026

जेसीआई रायपुर संगवारी के नए अध्यक्ष जेसी पी. वेंकट राव ने ली शपथ

रायपुर
जेसीआई रायपुर संगवारी 2022 के जेसी पी वेंकट राव नए अध्यक्ष बने और उन्होंंने इस दौरान 32 नए सदस्यों की अपनी कार्यकारिणी घोषित करने हुए शपथ भी ली। इस दौरान 2021 के अध्यक्ष जेसी घनश्याम सिन्हा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपने सदस्यों को पुरस्कृत किया।

जेसी अनिमेष शर्मा को सचिव बनाया गया, वाइस प्रेसिडेंट मैनेजमेंट जेसी रजनी चंद्रवंशी,वाइस प्रेसिडेंट ट्रेनिंग जेसी श्रद्धा नायक, वाइस प्रेसिडेंट बिजनेस जेसी त्रिलोचन  साहू वाइस प्रेसिडेंट कम्युनिटी जेसी समीर जयसवाल एवं जेसी धनेश बिसेन वाइस प्रेसिडेंट इंटरनेशनल नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में जे सी आई सुपर चेप्टर और इंटरनेशनल ट्रेनर्स कौंसिल के चेयरमेन राजेश अग्रवाल जी , की नोट स्पीकर के रूप में सुपर चेप्टर के कोच अमिताभ दुबे जी और शपथ अधिकारी के रूप में सुपर चैप्टर कोआॅर्डिनेटर जेसी लीना वाड़ेर जी शामिल हुऐ।

जेसीआई का मुख्य उद्देश्य है कि कैसे युवा पीढ़ी में नेतृत्व कला का विकास कर उनको आगे लेकर आया जाय, जिससे युवा आगे आकर न केवल अपने समाज में बल्कि अपने पुरे शहर , राज्य और देश में अपना सकारात्मक योगदान दे सके , जिससे समाज के हर तबके में रहने वाले लोग का जीवन सुधर सके और वो अपनी जीवन शैली को और अधिक उचाईयों पर ले जा सके। जेसीआई से जुड़कर ..नई नई चीजें सीखता है उसमे मुख्य रूप से मैनेजमेंट कला, नेतृत्व कला , टीम बिल्डिंग कला  है क्योकि परसनल डेवलपमेंट के सारे गुर जे सी आई में ही सिखाये जाते है. इस कार्यकम में जे सी आई रायपुर संगवारी के फाउंडर प्रेजिडेंट और अध्याय संयोजक अखिलेश शर्मा , अध्याय प्रभारी सुभाष साहू, हितेंद्र साहू,  चंद्रकांत देवांगन  और अन्य सदस्य विपिन अग्रवाल, रूपेश राहंगडाले, हरदीप कौर अमित बलवानी, और भी गणमान्य सदस्य शामिल हुए।

 

#JC P. Venkata

Source : Agency

पाठको की राय