Friday, October 23rd, 2026

जयसूर्या ने डेब्यू में चटकाए 12 विकेट, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 39 रनों से रौंदा

नई दिल्ली
लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रभात जयसूर्या (Prabath Jayasuriya) के डेब्यू मैच में लिए गए 12 विकेटों के दम पर श्रीलंका ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 39 रनों से रौंद दिया। इस जीत के बाद श्रीलंका ने न केवल सीरीज हारने से बच गई बल्कि उसे 1-1 से ड्रॉ कराने में भी सफल रही।

उमेश यादव काउंटी चैंपियनशिप में मिडलसेक्स के लिए खेलेंगे
श्रीलंका ने पहली पारी में 554 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके बाद में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 364 और दूसरी पारी में 151 रनों पर ढेर हो गई। कंगारुओं के लिए मार्नस लाबुशैन 32 रनों के साथ दूसरी पारी में टॉप स्कोरर रहे। वहीं, अपना डेब्यू मैच खेल रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने पहली पारी में छह और दूसरी में छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। उनके अलावा प्रवीण जयविक्रमा ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। जयसूर्या को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच जबकि दिनेश चांदीमल को प्लेयर ऑफ सीरीज चुना गया।

 

#जयसूर्या

Source : Agency

पाठको की राय