Monday, October 19th, 2026

रतलाम जिले का जवान लोकेश कुमावत मणिपुर में शहीद

रतलाम
आर्मी की इंफाल यूनिट में पदस्थ जिले के जावरा विकासखंड के ग्राम मावता निवासी सैनिक लोकेश कुमावत इंफाल में शहीद हो गए। स्वजनों को सैन्य अधिकारियों से संक्षिप्त सूचना में बताया गया कि लोकेश अब नहीं रहे। इसके बाद गांव में माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलने पर पिपलौदा जनपद के उपाध्यक्ष श्यामसिंह, कालूखेड़ा थाना प्रभारी बीएल भाभर सहित अन्य अधिकारी गुरुवार शाम मावता पहुंचे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने अंतिमयात्रा के मार्ग की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

जनपद उपाध्यक्ष श्यामसिंह व ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश 12वीं तक पढ़ने के बाद सेना में जाने की तैयारी में जुट गया था। उसे बचपन से सेना में जाने का जज्बा था। अंतिम संस्कार रियावन मार्ग स्थित खेल मैदान पर किया जाएगा। इसी मैदान में वह सेना में जाने की तैयारी करता था।

 

#martirizado en Manipur

Source : Agency

पाठको की राय