Tuesday, October 20th, 2026

जस्सी गिल आज मना रहे अपना 33वां जन्मदिन

 

जाने- माने पंजाबी गायक और अभिनेता जस्सी गिल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जस्सी गिल सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा जगत में काफी पसंद किए जाते हैं। इंडस्ट्री में उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि हिंदी क्षेत्रों में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। जस्सी का जन्म 26 नवंबर 1988 को खन्ना में हुआ था। उनका असली नाम जसदीप सिंह गिल है।  हालांकि, इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले जस्सी गिल को इस शोहरत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का उनका सफर काफी लंबा रहा। जस्सी बचपन से ही म्यूजिक के बेहद शौकीन थे। अपने इसी शौक को पूरा करते हुए उन्होंने साल 2013 में अपना पहला एल्बम बेचमैट रिलीज किया। पहले गाने से ही जस्सी सुपरस्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। म्यूजिक में कामयाब होने के बाद उन्हें पंजाबी फिल्मों में भी काम मिलने लगा।  इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाने की सोची। उन्होंने फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत के साथ फिल्म 'पंगा' में उनके पति के करिदार में नजर आए। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय