Monday, October 19th, 2026

जशपुर : भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव चंद्रशेखर कुमार का दौरा, केंद्र की योजनाओं की ली जानकारी

जशपुर.

छत्तीसगढ़ शासन केंद्र सरकार की मोदी गारंटी को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा को पंचायत स्तर तक लेकर जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के बेमताटोली पंचायत की संकल्प यात्रा में भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव चंद्रशेखर कुमार पहुंचे और शिविर का निरीक्षण किया। शिविर का निरीक्षण करने दिल्ली से आये भारत सरकार के सचिव चंद्रशेखर ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया।

चंद्रशेखर ने केंद्र की सभी योजनाओं का ग्राम पंचायत में किये जा रहे क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर और जिला पंचायत सीईओ संवित मिश्रा ने इस दौरान उज्ज्वला गैस के हितग्राहियों, किसान क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को कार्ड देकर योजना का लाभ दिलाया। पटवारी हरीश सिंह को भूमि संसाधन विभाग की ओर से डिजिटल इंडिया भूमि आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत 99% से ज्यादा कार्य करने पर मुख्य अतिथि के हाथों अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेमताटोली पंचायत में संकल्प यात्रा शिविर में जिला भाजपा महामंत्री भरत सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव,अमन शर्मा,दीपक शर्मा, एसडीएम श्यामा पटेल,डिप्टी कलेक्टर ओंकार यादव,तहसीलदार मुकदेव यादव, जनपद सीईओ कुनकुरी, सरपंच लकड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

#Central Additional Secretary#information#Center schemes

Source : Agency

पाठको की राय