Friday, October 23rd, 2026

जांजगीर एसपी विजय अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया

जांजगीर
छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, चंदखुरी में प्रारंभिक शिक्षा लेने वाले विजय कुमार अग्रवाल ने जांजगीर जिले के पुलिस कप्तान का दायित्व आज सुबह सम्हाल लिया है। वे जशपुर के एसपी थे। यहाँ यह भी बताना जरुरी है कि विजय अग्रवाल रायपुर सिटी, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर में एडीशनल एसपी रह चुके हैं।आज जांजगीर में कार्यभार सम्हालने के बाद उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता होंगी। फरियादी के साथ न्याय और बदमाशों सहित अन्य अवैध अपराधों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्यवाही होंगी।

 

#SP Vijay Aggarwal

Source : Agency

पाठको की राय