जांजगीर चांपा : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मुकरा, 10 माह बाद मुंबई से गिरफ्तार
जांजगीर चांपा.
जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी रवि चौहान को पुलिस ने 10 माह बाद मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धारा 376 के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित युवती ने 25 मार्च 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रवि चौहान जोकि शिवरी नारायण में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था जिससे मुलाकात हुई थी।
इस बीच रवि चौहान ने शादी करने की बात कही और जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। जिससे गर्भवती हो गई तब मेरे द्वारा रवि चौहान से शादी करने की बात कही,जिसपर रवि ने शादी करने से इंकार कर दिया। शिवरी नारायण थाने में आरोपी रवि चौहान के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तलाश की जा रही थी। जोकि आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। जिससे गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। वहीं साईबर सेल की मदद ली गई जिसपर आरोपी मुंबई के अंधेरी इलाके में होने की जानकारी मिली। जहां पुलिस टीम भेजा गया और आरोपी रवि चौहान को पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी रवि चौहान जोकि अंधेरी के इलाके में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता था। आरोपी को पकड़ कर शिवरीनारायण थाने लाया गया। और घटना के संबंध में पूछताछ की गई इस दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
#Girl raped#pretext of marriage#denied being pregnant

पाठको की राय