Janjgir Champa: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मामा के घर में रहता था युवक, परिजनों का बुरा हाल
जांजगीर चांपा.
जांजगीर चांपा जिले के बिरगहनी रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। जिसकी पहचान रितेश सूर्यवंशी उम्र 18 साल निवासी ग्राम डुडगा के रूप में की गई है। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की है अभी अज्ञात है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, मृतक युवक रितेश सूर्यवंशी अपने मामा के घर ग्राम डुडगा में रहता था।
मिस्त्री का काम करता था वह शनिवार की सुबह 11 बजे घर से निकाला हुआ था। जिसके बाद शाम तक घर वापस नही आया। फोन लगने पर भी नही उठाने की बात सामने आई है। शनिवार की रात्रि करीबन 8 बजे रेलवे लाइन में काम कर रहे कर्मचारियों ने शव होने की सूचना स्टेसन मास्टर को दी। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। रात्रि होने के कारण शव रात भर रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। आज रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मृतक युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण ही मौत हुई होगी। युवक ने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया है इसकी जानकारी अज्ञात है। मृतक युवक के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।
#Lived in maternal uncle's house#dead body#young man#found on railway track

पाठको की राय