Wednesday, October 21st, 2026

जांजगीर चांपा: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसी बस,15 लोग घायल; बिलासपुर किया गया रेफर

जांजगीर चांपा/बिलासपुर.

जांजगीर चांपा जिले के अमरतल गांव के एनएच 49 पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर वाहन के पीछे यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोगों को चोट आई है। जिसमें 13 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दो घायलों का CHC अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी अनुसार, सन्नी ट्रेवल एजेंसी कि बस जिसमे 60 यात्रियों से भरे हुई थी। बस जशपुर से बिलासपुर की ओर जा रहीं थी, जोकि अमरताल गांव के एनएच 49 जोकि बिलासपुर को जोड़ती है। तेज रफ्तार होने के कारण सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर वाहन को नही देख पाया। जिससे बस सीधे पीछे जा टकराई। टकराने की तेज आवाज सुनकर सड़क के किनारे रहने वाले ग्रामीण नींद से उठ गए और घटना की पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम और 112 की टीम ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बस में सवार 15 लोगों को चोट आई है। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया। वहीं 13 लोगों की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमें दो लोगों का सीएचसी अस्पताल अकलतरा में उपचार जारी है।

 

#15 people injured#referred Bilaspur#bus rammedm#trailer parked#road side

Source : Agency

पाठको की राय