Tuesday, October 20th, 2026

रामचरण के साथ काम करेंगी जाह्नवी कपूर


मुंबई।

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर दक्षिण भारतीय स्टार रामचरण के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। राम चरण इन दिनों निर्देशक शंकर की आने वाली फिल्म गेम चेंजर में बिजी हैं।इस फिल्म में राम चरण बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते दिखेंगे। इस फिल्म के अलावा राम चरण की अगली फिल्म आरसी 16 को लेकर भी चर्चा है।

राम चरण की फिल्म आरसी 16 को निर्देशक बुची बाबू साना बना रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के लिए जाह्नवी कपूर को अप्रोच किया है। यदि जाह्नवी कपूर इस फिल्म को साइन करती हैं तो यह उनकी अगली साउथ फिल्म होगी।वह जूनियर एनटीआर की फिल्म एनटीआर 30 में भी नजर आयेंगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय