Wednesday, October 21st, 2026

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जारी की तीसरी सूची

रायपुर

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी ने गुरुवार को पांच प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। जिसमें मुंगेली से डॉ सरिता भारद्वाज, सामरी विधानसभा से प्रभा बेला मरकाम, लोरमी से सागर सिंह बैस, जांजगीर चांपा से रविंद्र द्विवेदी और महासमुंद से राशि महिलांग शामिल है। उल्लेखनीय हैं कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगी जिसमें पहले चरण में 7 नवंबर को वोटिंग होगी तो दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 3 दिसम्बर को मतों की गिनती होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय