Tuesday, October 20th, 2026

जनभागीदार अध्यक्ष अशोक बंसल ने किया पदभार ग्रहण

सतना
शासकीय महाविद्यालय जैतवारा के जनभागीदारी अध्यक्ष अशोक बंसल ने आज पदभार ग्रहण किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुभाष शर्मा (डोली) , भाजपा के जिला मंत्री संतोष गौतम , नगर परिषद की अध्यक्षया रेनू डोहर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह , ललन सिंह (पार्षद), युवा समाजसेवी शिवम अग्रवाल, रामप्रताप सिंह, प्रीतू, साधु शीतलनी ,हरिओम दुवेदी, एवम कालेज के प्राचार्य, बी के रंजन, एवम समस्त कालेज स्टाफ उपस्थित रहा ।सभी ने अशोक बंसल को बधाई देते हुए शुभकामनाए दी। अशोक बंसल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की आप सब के सहयोग से  निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा ।

 

Source : Agency

पाठको की राय