Friday, October 23rd, 2026

जम्मू-कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी नसीर अहमद भट ढेर

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल और पुलिस मिलकर लगातार आतंकियों का सफाया करने के मिशन में जुटी हुई है। 3 दिन पहले कुलगाम में जहां जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। वहीं अब रविवार को शोपियां के बसकुचन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है।
 
शोपियां एनकाउंटर की जानकारी देते हुए जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि बसकुचन इलाके में शुरू हुई मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर हो गया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी संगठन से जुड़े नौपोरा बसकुचन शोपियां के नसीर अहमद भट के रूप में हुई है।
 
एडीजीपी कश्मीर के मुताबिक सर्च ऑपरेशन में हथियार और गोला बारूद एके राइफल सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक नसीर अहमद भट कई आतंकी घटनाओं में शामिल था और हाल ही में एक मुठभेड़ से भाग निकला था, लेकिन शोपिया में सुरक्षाबलों से साथ भिड़ंत में नहीं बच पाया।

 

#शोपियां एनकाउंटर

Source : Agency

पाठको की राय