Wednesday, October 21st, 2026

JAM के बहाने अमित शाह का अखिलेश पर निशाना

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में सभी दलों ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इस बीच शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने मोदी और योगी सरकार की ओर किए जा रहे विकास कार्यों को गिनवाया तो पूर्व सपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। अपने भाषण में अमित शाह ने कहा कि जिस आजमगढ़ को दुनिया भर में सपा शासन के अंदर कट्टरवादी सोच और आतंकवाद के पनाहगार के रूप में जाना जाता था, उसी भूमि पर आज मां सरस्वती का धाम बनाने का काम हो रहा है।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी एक JAM लाए हैं, जिससे भ्रष्टाचार विहीन खरीद हो सके। JAM का अर्थ है J- जन धन बैंक खाते, A- आधार कार्ड और M- हर आदमी को मोबाइल। और समाजवादी पार्टी भी JAM लाई है और उसका अर्थ है J - जिन्ना, A- आजम खान और M- मुख्तार है। ये लोग उत्तर प्रदेश का भला नहीं कर सकते। जैसे ही चुनाव नजदीक आने लगे है अखिलेश को जिन्ना बहुत महान लगने लगे हैं।
 
शाह ने अपने भाषण में कहा कि पहले आजमगढ़ में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का राज चलता था, सबको न्याय नहीं मिलता था। आज योगी सरकार ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण पर पूर्ण विराम लगाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है। आजमगढ़ इसका उदाहरण है। कैराना से लोग पलायन कर रहे थे। बेटियों की उच्च शिक्षा नहीं हो पाती है। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। अब यहां कानून का राज है।

 

#अमित शाह

Source : Agency

पाठको की राय