जलजीवन मिशन: बुरहानपुर पहला जिला जहां हर घर में पहुंचेगा पानी
भोपाल
जल जीवन मिशन में मध्यप्रदेश में 122 लाख घरों में नल-जल योजना के तहत पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके तहत अभी तक 43 लाख पचास हजार घरों में जल पहुंचाया जा चुका है। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले ने जलजीवन मिशन के काम को पूरा करने में अन्य सभी जिलों से बाजी मार ली है। बुरहानपुर प्रदेश का ऐसा पहला जिला बनने जा रहा है जहां जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पेयजल पहुंचाया जा चुका है।
जलजीवन मिशन के तहत पहली बार जब मध्यप्रदेश को जोड़ा गया था उस समय प्रदेश में तेरह लाख पचास हजार घरों तक पेयजल नलों के जरिए पहुंचाया जा रहा था। उस समय मध्यप्रदेश को जलजीवन मिलशन के तहत मध्यप्रदेश में 11 फीसदी कनेक्शन थे। अब 35 .6 फीसदी लक्ष्य पूरा हो चुका है। शहडोल का बाणसागर प्रोजेक्ट भी वन विभाग का क्लियरेंस नहीं मिल पाने से अटका हुआ है। इसी तरह कई अन्य क्षेत्रों में काम नहीं हो पा रहा है।
जलजीवन मिशन के तहत सिंगल विलेज में भूमिगत जल का उपयोग करते हुए योजना पूरी की जाती है। मल्टी विलेज योजना में समीप के जलाशय, डेम,नदी, तालाब का उपयोग करते हुए टंकिया बनाकर उनमें जल ले जाया जाता है और फिर पाइप लाईन बिछाकर नलों के जरिए पानी घरों तक पहुंचाया जाता है। मल्टी विलेज योजना को पूरा करने में तीन साल तक का समय लग जाता है।
वहीं सिंगल विलेज योजना वहां उपलबध भूजल का उपयोग करते हुए जल्दी हो जाती है। इन योजनाओं को मंजूरी देने के लिए विभिन्न स्तर पर समितियां बनी हुई है उनकी मंजूरी के बाद योजनाएं बनती है। उनकी डीपीआर तैयार होती है। टेंडर होते है और योजनाओं को ठेकेदारों की मदद से पूरा कराया जाता है।

पाठको की राय