Saturday, October 24th, 2026

जालंधर: श्री राधा कृष्ण विश्व शांति चैरिटेबल सोसायटी ने जरूरतमंदों को बांटा राशन, भजनों का चला दौर

जालंधर
श्री राधा कृष्ण विश्व शांति चैरिटेबल सोसायटी की तरफ से राशन वितरण समारोह का आयोजन न्यू कैलाश नगर में हुआ। संस्था के अध्यक्ष रणदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राशन वितरण समारोह से पूर्व संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। इसमें महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने एक के बाद एक कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।

गरीब व जरूरतमंद परिवारों को माह भर का राशन
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कुलदीप त्रेहन ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि जो काम सरकार को करना होता है, उसे सामाजिक संगठन अंजाम दे रहे हैं। रणदीप शर्मा ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा प्रोजेक्ट के तहत हर महीने गरीब व जरूरतमंद परिवारों को माह भर का राशन दिया जा रहा है।

संस्था की तरफ से अतिथियों को किया गया सम्मानित
इसी तरह फ्री मेडिकल कैंप लगाकर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं की दी जा रही है। संस्था की तरफ से अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहित त्रेहन, वरुण मल्होत्रा, रविंदर मेहरा, बावा खन्ना, रमेश महाजन, प्रवीण कोहली व दविंदर दत्ता सहित सदस्य मौजूद थे।

 

 

#Jalandhar

Source : Agency

पाठको की राय