Saturday, October 24th, 2026

जालंधर: आइकेजी पीटीयू कैंपस के बाहर बस स्टाप का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी सुविधा

जालंधर
आइके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) के कुलपति राहुल भंडारी ने यूनिवर्सिटी मुख्य कैंपस के बाहर विद्यार्थियों की सहुलियत के लिए बनाए गए बस स्टाप का उद्घाटन किया है। इस बस स्टैंड शेल्टर का निर्माण यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डा. एसके मिश्रा के नेतृत्व में हुआ है। यूनिवर्सिटी के डीन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डा. आरपीएस बेदी व एक्सईन इंजीनियर हरविंदर पाल सिंह की टीम ने इसका ग्राउंड वर्क पूरा किया है।

रजिस्ट्रार डा. मिश्रा ने बताया कि कुलपति व तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आइएएस राहुल भंडारी विद्यार्थियों की सुविधाओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर बस के इंतजार में धूप-बारिश में खड़े रहना पड़ता था। यहां से गुजरने वाली बसें भी आगे-पीछे कहीं भी खड़ी हो जाती थीं। इन सभी समस्याओं को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने यह निर्माण करवाया है। भविष्य में भी यूनिवर्सिटी की तरफ से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निरंतर इस तरह के कार्यों का सिलसिला जारी रखा जाएगा।

इस अवसर पर प्रिंसिपल कमिश्नर पंजाब भवन आइएएस राखी गुप्ता भंडारी भी विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित हुईं। यूनिवर्सिटी के डीन अकादमिक प्रोफेसर डा. विकास चावला, वित्त अधिकारी डा. सुखबीर वालिया, कंट्रोलर परीक्षाएं डा. परमजीत सिंह, डायरेक्टर डा. अमनप्रीत सिंह, डा. बलकार सिंह सहित यूनिवर्सिटी के अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद थे।

 

 

#Jalandhar

Source : Agency

पाठको की राय