Wednesday, October 21st, 2026

जयशंकर ने शहीदों को किया याद- '26/11 हमला करने वालों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए'

नई दिल्ली
26 नवंबर 2008 का ये दिन देश कभी भी नहीं भूल सकता है। इस दिन हुए आतंकी हमले को याद कर आज भी देशवासी सिहर जाते हैं। आज 26 नवंबर 2022 को देश इस आंतकी हमले की 14वीं बरसी मना रहा है। इस आतंकी हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की मौत हो गई थी वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बता दें कि आंतकियों ने मुंबई के ताज होटल को निशाना बनाकर कई हमले किए थे।
 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुंबई आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि "आतंकवाद से मानवता को खतरा है। आज 26/11 को दुनिया अपने पीड़ितों को याद करने में भारत के साथ है। जिन लोगों ने इस हमले की योजना बनाई और निगरानी की उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। हम दुनिया भर में आतंकवाद के हर पीड़ित के प्रति एहसानमंद हैं"।

 

#जयशंकर

Source : Agency

पाठको की राय