Sunday, October 25th, 2026

जयरामनगर समपार मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी

बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत किमी 703/28-704/02 जयरामनगर यार्ड पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 360 (जयरामनगर फाटक) को 26 मई 2023 को रात 10 बजे से 27 मई 2023 सुबह 08 बजे तक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था परसदा समपार से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय