Sunday, October 25th, 2026

जयपुर फैमिली कोर्ट ने आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर खान का  किया तलाक

नई दिल्ली 
साल 2015 में आईएएस परीक्षा की टॉपर टीना डाबी और उनके पति आईएएस अतहर खान के रिश्ते का आखिरकार अंत हो गया है। जयपुर की फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है। दोनों नवंबर 2020 में तलाक की अर्जी दायर की थी। इस जोड़े ने शादी के दो साल बाद ही आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। अतहर खान साल 2015 की यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा में दूसरे स्थान पर थे। टीना डाबी और अतहर खान राजस्थान कैडर के ऑफिसर हैं और फिलहाल जयपुर में पोस्टेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब दोनों को कोर्ट ने तलाक दे दिया है।

 यूपीएससी की वर्ष 2015 की परीक्षा में टॉपर टीना डाबी और दूसरे नंबर पर रहे अतहर आमिर को पहली नजर में प्यार हो गया। दरअसल, फाइनल रिजल्ट के बाद दोनों की मुलाकात दिल्ली में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग कार्यालय में 2016 में हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और ट्रेनिंग में इनका प्यार परवान पर चढ़ता गया। फिर प्यार ने ऐसे अंगड़ाई ली कि दो दिल एक जान में बदल गए। दोनों ने कश्मीर की वादियों में हाई-प्रोफाइल शादी रचाई थी, जिसमें कई वरिष्ठ नेता और ब्यूरोक्रैट्स भी शामिल हुए थे। हालांकि, कई लोगों ने दोनों की शादी को लव जिहाद तक करार दे दिया था।

 

#आईएएस टॉपर टीना डाबी

Source : Agency

पाठको की राय