जैन मानस भवन में 100 बिस्तर का कोविड सेंटर बनाएगा जैन समाज
रायपुर
कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते राजधानी के अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए जैन समाज शीघ्र ही जैन मानस भवन में 100 बिस्तर वाला कोविड सेंटर खोलने जा रहा है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में यह कोविड सेंटर खोला जाएगा।
जैनम मानस समिति के अध्यक्ष महेंद्रधाड़ीवाल एवं सचिव अनिल पारख ने बताया कि भगवान महावीर के दिव्य संदेश जियो और जीने दो को साकार करने का मुख्य उद्देश्य को सार्थक करने के लिए करोना संक्रमण से जूझ रही जनता को राहत दिलाने की भावना को ध्यान रखते हुए ये कोविड सेंटर जैनम मानस भवन एयरपोर्ट माना में खुलेगा। अनुभवी डॉक्टर्स एवं प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ द्वारा इलाज किया जाएगा। 100 बेड के इस कोविड सेंटर में 6 आइसीयू बेड, 38 आॅक्सीजन बेड, 16 जनरल बेड, 20 एसी शेयर्ड रूम बेड, 20 नॉन एसी शेयर्ड रूम बेड की सुविधा रहेगी। साथ ही आवश्यक दवाइयां और भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग, नगर निगम का सहयोग एव जैन समाज के सभी 14संघ द्वारा संचालित एव समस्त जैन सामाज के मंडलों के सदस्य आपनी बहुमुल्य सेवाएं देंगे।

पाठको की राय