Monday, October 26th, 2026

जय-वीरू की जोड़ी की सरकार में भूमिका है और आगे भी रहेगी : मरकाम

बालोद

कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाकर हाईकमान ने सम्मान देने का प्रयास किया है। जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे, तब सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष थे।

दोनों की जुगल जोड़ी पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया। सिंहदेव मेनोफेस्टो के अध्यक्ष भी थे। पूरे छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर घोषणा पत्र बनाने के लिए लोगों से राय लिया और इसी घोषणापत्र का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा। मरकाम ने कहा कि भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की जुगल जोड़ी जय-वीरू की जोड़ी है और सरकार में अहम भूमिका है और आगे भी रहेगी।

मोहन मरकाम ने रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रमन सिंह पहले अपने घर को झाक ले, दूसरे के घर को ताकना झांकना छोड़ दें। 14 विधायक हैं, जो आपस में ही एक-दूसरे को पचा नहीं पा रहे हैं। वहीं कांग्रेस 70-71 सीटों से सरकार में है। आने वाले चुनाव में हम 75 का टारगेट लेकर चल रहे हैं। जिस ढंग से उत्साह हम लोगों में दिख रहा है, उससे 75 प्लस के साथ हम आएंगे। आज बूथ चलो अभियान के तहत पलारी में जिस तरह खेती किसानी के बावजूद कार्यकर्ता एकजुटता के साथ आये हैं, हमें उम्मीद है आने वाले चुनाव में पलारी में हम भारी मतों से जीतेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय