Thursday, October 22nd, 2026

जय शाह की भविष्यवाणी, भारत समेत ये टीमें T20 WC की प्रबल दावेदार

नई दिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज अगले महीने 2 जून से होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट से पहले देश-विदेश के क्रिकेट पंडित टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार टीमों के बारे में चर्चा कर रहे हैं। वहीं कुछ अपनी पसंदीदा टीमों के बारे में बता रहे हैं जो टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इस कड़ी में अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी अपनी पसंदीदा चार टीमों का नाम बताए हैं, जो आगामी टी20 वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार हो सकती है। जय शाह ने अपनी पसंदीदा चार टीमों में ना तो डिफेंडिंग चैपियन इंग्लैंड को चुना है और ना ही पिछले संस्करण की फाइनलिस्ट पाकिस्तान को।
 इंटरव्यू के दौरान जब जय शाह से पूछा गया कि आपके अनुसार टी20 वर्ल्ड कप में कौन सी टीमें प्रबल दावेदार होंगी?

इसके जवाब में उन्होंने कहा, "भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और मेजबान वेस्टइंडीज...क्योंकि वे टी20 में अच्छे हैं।"

भारतीय टी20 टीम की मौजूदा फॉर्म के बारे में जब उनसे पूछा गया तो बीसीसआई सचिव बोले, "टीम में फॉर्म और अनुभव के बीच अच्छा संतुलन है। चयनकर्ता केवल आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर चयन नहीं कर सकते, क्योंकि विदेशी अनुभव भी आवश्यक है।"

 

इसी इंटरव्यू के दौरान जब जय शाह से उनके तीन पसंदीदा सर्वकालिक क्रिकेट आइकन के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा, "बेशक सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी। मौजूदा टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या भी शामिल हैं।"

बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से होने जा रहा है, भारतीय टीम अपना अभियान 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ शुरू करेगी, वहीं 9 जून को टीम इंडिया का मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। 29 जून को टूर्नामेंट का फाइनल बारबाडोस में खेला जाएगा।

 

#T20 WC

Source : Agency

पाठको की राय