Tuesday, October 20th, 2026

जय शाह का बड़ा एलान- BCCI देगा भारतीय ओलंपिक संघ को 8.5 करोड़ रुपये की मदद

नई दिल्ली
पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होगा। इसके लिए भारतीय एथलीट्स पदक जीतने के लिए तैयार है। इस बीच बीसीसीआई ने भारतीय ओलंपिक संघ को 8.5 करोड़ रुपये दिए हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई सचिव शाह शाह ने दी है।

जय शाह ने पोस्ट में कहा
जय शाह ने एक्स हैंडल में पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि बीसीसीआई पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे बेहतरीन एथलीटों का समर्थन करेगा। हम अभियान के लिए IOA को 8.5 करोड़ रुपये दे रहे हैं। पूरे दल को हमारी शुभकामनाएं। भारत को गौरवान्वित करें।

 

#Jai Shah's big announcement

Source : Agency

पाठको की राय