मतांतरण के खिलाफ निकाली जागरण यात्रा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतांतरण के विरोध में हिंदू संगठनों ने शनिवार को रैली निकालकर आक्रोश जताया। मतांतरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। सर्व सनातन हिंदू पंचायत के नेतृत्व में लाखेनगर के स्पोर्ट्स मैदान से रैली निकाली गई। भगवा झंडा हाथों में लहराते हुए कार्यकर्ता नारे लगाते हुए निकले। इसके बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।
Source : Agency

पाठको की राय