Saturday, October 24th, 2026

जगदानंद सिंह के बेटे अजित सिंह जेडीयू में शामिल, कहा- नीतीश कुमार से हूं प्रभावित

पटना
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह जेडीयू में शामिल हुए। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंगलवार को अजीत सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस मिलन समारोह में अजीत सिंह के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने से पहले अजित सिंह ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा है कि बचपन से ही वे नीतीश के कामकाज को देख रहे हैं और उनसे काफी प्रभावित हैं। इसलिए बिना शर्त जेडीयू में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश से सीखने को उनको काफी कुछ मिलेगा।

अजित सिंह ने कहा है कि मेरे जेडीयू में जाने से मेरे परिवार में कोई टूट नहीं होगी। मेरे पिता ने राजनीतिक फैसले लेने के लिए हमें छूट दी है। मेरे बड़े भाई सुधाकर सिंह पहले भाजपा में थे, अब आरजेडी में हैं।

 

 

#Jagdanand Singh

Source : Agency

पाठको की राय