Tuesday, October 20th, 2026

जगदलपुर : युवक का शव मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस; अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

जगदलपुर.

शहर के नयापारा में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव देखा गया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया है वहीं मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे के लगभग एक युवक का शव सड़क किनारे देखे जाने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की शायद मृतक मॉर्निग वॉक पर निकला होगा, जिसके बाद अचानक से गिरने से उसकी मौत हो गई, पुलिस को युवक के पास से कोई भी पहचान का दस्तावेज नहीं मिला। जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, मृतक के फोटो को वॉट्स ऐप ग्रुप में शेयर कर दिया गया है। जिससे कि अगर कोई भी मृतक को पहचानता होगा तो इसकी जानकारी कोतवाली थाना में दिए जाने की बात कही गई है। फिलहाल, मृतक की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।

 

#The dead body of the

Source : Agency

पाठको की राय