Wednesday, October 21st, 2026

जगदलपुर : पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने ले ली जान, मासूम की गला घोंटकर की हत्या

जगदलपुर.

शहर से लगे पल्लीनाका में बुधवार की सुबह एक नौ वर्षीय बच्चे का शव पाया गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुंच गई। वहीं शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या से जोड़ रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम उसरीबेड़ा निवासी वेद वर्मा अपने घर के बाहर बैठा हुआ था कि तभी घर के पास रहने वाले नितेश कुशवाहा 19 वर्ष ने बच्चे वेद को घूमकर आने की बात कहते हुए अपने साथ जगदलपुर ले आया। जहां जगदलपुर में खाने पीने के बाद नितेश अपने दोस्त हंसराज के साथ बच्चे वेद को पल्ली के जंगल ले गया। जहां उसके गले को घोंटने के साथ ही गले को रेतकर उसकी हत्या कर दी। रात तक जब बच्चा घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। जहां परिजनों ने जब आरोपी को पकड़ा तो बताया कि तीन साल पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी। शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया। वहीं आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

#Innocent child#strangled death#neighbor took life#old rivalry

Source : Agency

पाठको की राय