Sunday, October 25th, 2026

जगदलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज अब झाड़ा सिरहा के नाम से जाना जाएगा

रायपुर
शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर अब झाड़ा सिरहा के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस महाविद्यालय का नामकरण झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों की मांग पर शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय का नामकरण झाड़ा सिरहा के नाम पर करने की घोषणा की थी। जिसके परिपालन में इस आशय का आदेश कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा जारी किया गया है।

 

#Jagdalpur

Source : Agency

पाठको की राय