Friday, October 23rd, 2026

जगदलपुर-छत्तीसगढ़ में सात साल की मासूम को सांप ने काटा, इलाज के अभाव में हुई मौत

जगदलपुर.

जगदलपुर के कोंडागांव जिले के ग्राम मोहलई में रहने वाले सेवन राठौर की सात वर्षीय बच्ची को सोने के दौरान एक सांप ने पैर में काट लिया। जिसके बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया, जहां उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पिता सेवन राठौर ने बताया कि 27 मई की रात को कुमारी पल्लवी राठौर अपने पिता और भाई के साथ बिस्तर में सो रही थी और मां छह माह की छोटी बच्ची के साथ जमीन पर सोई हुई थी। रात करीब दो बजे के लगभग करैत सांप ने पल्लवी के पैर में डस लिया। जिसके बाद बच्ची ने शोर मचाया। परिजनों ने सांप को देख पहले तो उसे मार डाला, उसके बाद घायल बच्ची को निजी वाहन की मदद से कोंडागांव जिला अस्पताल ले गए, अस्पताल पहुंचने के बाद बच्ची की बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतिका पल्लवी चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। जबकि अभी स्कूल खुलने के बाद दूसरी क्लास जाने वाली थी। बच्ची के इस तरह से मौत होने से घर परिजनों में शोक की लहर छा गई। वहीं मेकाज में शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

 

#snake bitten#Jagdalpur-Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय