Saturday, October 31st, 2026

Jabra ने लॉन्च किए ईयरबड्स

स्मार्ट वियरेबल निर्माता Jabra ने भारत में अपने Evolve 2 TWS ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी का दावा है कि डिवाइस को एक्सक्लूसिवली हाइब्रिड और रिमोट वर्किंग के लिए डिजाइन किया गया है. ये TWS ईयरबड्स Evolve सीरीज के लेटेस्ट एडिशन हैं.

Jabra के अनुसार Evolve 2 ईयरबड्स प्रमुख वर्चुअल मीटिंग प्लेटफॉर्म के लिए प्रमाणित हैं जिनमें ज़ूम और माइक्रोसॉफ्ट टीम शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस बैकग्राउंड नॉइज को कम करने और स्पष्ट कॉल को एनेबल करने के लिए लेटेस्ट तकनीक का उपयोग करता है.

Jabra Evolve 2 ईयरबड्स की कीमत 39,122 रुपये है. कंपनी के अनुसार ये TWS ईयरबड्स इस महीने के अंत तक Jabra और अन्य अधिकृत रीसेलर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. यह क्लासिक ब्लैक कलर में आता है.

 

Source : Agency

पाठको की राय