Tuesday, October 20th, 2026

जबलपुर पुलिस ने वाहन चोरों को पकड़ा ,17 दुपहिया वाहन जब्त

जबलपुर
 जबलपुर (Jabalpur) की बेलबाग थाना पुलिस ने 6 शातिर वाहन चोरों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी रेकी (Reiki) कर पूरी योजना के साथ वाहनों का लॉक मास्टर चाबी से अनलॉक कर पलक झपकते ही वाहन चुरा लेते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन 6 शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों से 17 दुपहिया वाहन जब्त किए गए है।


शहर में लगातार पिछले कुछ दिनों से वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे । जिसके बाद सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने इन वाहन चोरों को पकड़ा।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती संभाग आरडी भारद्वाज और थाना प्रभारी बेलबाग अरविंद कुमार चौबे की गठित टीम ने 6 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया। पूछताछ करते हुये चुराये हुये 17 दुपहिया वाहन जो शहर एवं देहात से चोरी किये गए थे उन्हें जब्त किया।

पकड़े गए आरोपियो ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रेकी करने के बाद यह वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे । पकड़े गए आरोपियों में तिलक लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बासी थाना तारादेही जिला दमोह, प्रदीप उर्फ पिद्दू रामजी गोंड बेलखेडा जिला जबलपुर, उम्र 20 वर्ष निवासी बेलखेड़ा थाना, बृजेश उर्फ छोटू उम्र 30 निवासी ग्राम सिंधी कॉलोनी नरसिंहपुर वर्तमान पता भोला नगर पहाड़ी थाना हनुमानताल जबलपुर, महेश जोगी उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं 1 पथरिया जिला दमोह, जो वर्तमान में भोला नगर थाना हनुमानताल में निवासरत है, वहीं उमाशंर चौधरी उम्र 34 वर्ष, ग्राम बघौरा चौकी आमगांव शाना करेली जिला नरसिंहपुर का निवासी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है।

 

#वाहन चोरों

Source : Agency

पाठको की राय